स्थानीय समाचार

बरहरवा–फरक्का मार्ग पर डीटीओ की कार्रवाई, बिना कागजात व ओवरलोड ट्रक जब्त

Views: 99
0 0
Read Time:1 Minute, 32 Second
बरहरवा–फरक्का मार्ग पर डीटीओ की कार्रवाई, बिना कागजात व ओवरलोड ट्रक जब्त

बरहड़वा। बरहरवा–फरक्का मुख्य मार्ग पर बुधवार की देर रात जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) मिथिलेश कुमार चौधरी ने औचक जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान बिना वैध कागजात और ओवरलोड हालत में चल रहे एक ट्रक को जब्त किया गया। यह कार्रवाई सिरासीन बोदीया होटल के पास की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीटीओ ने पश्चिम बंगाल नंबर WB 19 L 2710 के छाई (फ्लाई ऐश) लदे ट्रक को रोककर चालक से जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। लेकिन चालक वाहन से जुड़े आवश्यक कागजात दिखाने में असमर्थ रहा। जांच के दौरान वाहन के ओवरलोड होने की भी पुष्टि हुई।

नियमों के उल्लंघन को देखते हुए डीटीओ चौधरी ने ट्रक को जब्त कर बरहरवा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी नियमों की अनदेखी कर राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। डीटीओ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button