लातेहारझारखंडस्थानीय समाचार

तुबेद कोयला खान में कोयला परिवहन को लेकर डीवीसी और ट्रांसपोर्टरों के बीच बैठक

Views: 126
0 0
Read Time:1 Minute, 51 Second
तुबेद कोयला खान में कोयला परिवहन को लेकर डीवीसी और ट्रांसपोर्टरों के बीच बैठक

लातेहार गुरुवार: डीवीसी तुबेद कोयला खान के कैम्प ऑफिस में डीवीसी पदाधिकारियों और कोयला ट्रांसपोर्टरों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य तुबेद कोयला खान से कुसमाही और बीराटोली कोल साइडिंग तक कोयला परिवहन को लेकर मुद्दों पर चर्चा करना था।

बैठक में डीवीसी की ओर से वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री अरविंद कुमार ठाकुर, उपमहाप्रबंधक (यांत्रिक) श्री एलेक्जेंडर कुजूर, उपमहाप्रबंधक (खनन) श्री मिथिलेश कुमार और प्रबंधक श्री जय प्रकाश ने भाग लिया। वहीं, कोयला ट्रांसपोर्टरों की ओर से मोहर सिंह, उमर आलम, ब्रजेश सिंह, बिनोद सिंह, विशाल, कौशिक और अन्य ट्रांसपोर्टर उपस्थित थे।

तुबेद कोयला खान में कोयला परिवहन को लेकर डीवीसी और ट्रांसपोर्टरों के बीच बैठक

बैठक में प्रबंधन ने कोयला परिवहन के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रकों की गति को अधिकतम 50 किमी/घंटा तक सीमित करने और ट्रक चालकों की ब्रेथलाईजर से जांच अनिवार्य करने का निर्णय लिया। यह कदम किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।

वहीं, कोयला ट्रांसपोर्टरों ने मुरूप बाईपास रोड और मुरूप से नवादा तक की सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण की आवश्यकता जताई, ताकि ट्रक चालकों को यात्रा में कोई कठिनाई न हो।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button