स्थानीय समाचार

बरहड़वा के मोगलपाड़ा में तालाब की मछली को लेकर दो पक्षों में विवाद,एक गंभीर सहित कई लोग घायल

बरहड़वा के मोगलपाड़ा में तालाब की मछली को लेकर दो पक्षों में विवाद,एक गंभीर सहित कई लोग घायल

बरहड़वा। थाना क्षेत्र के मोगलपाड़ा गांव में बुधवार अहले सुबह करीब साढ़े छह बजे दलाही पोखर तालाब में मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। संघर्ष में गांव के ही अनोज कुमार घोष (35), पिता सरजू लाल घोष गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे कई लोग भी चोटिल हुए।

सूचना मिलते ही बरहरवा थाना के एएसआई रंजीय यादव एवं राजनाथ साह मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया।

घायल अनोज घोष ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि उनके घर के समीप स्थित दलाही पोखर को गांववालों ने अशराफुल शेख, पिता मुकाम शेख को लीज पर दिया था। बदले में उन्होंने पोखर पटाल पर बजरंगबली मंदिर निर्माण की सहमति दी थी, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।

बुधवार सुबह जब अशराफुल शेख मछली पकड़ने पहुंचे तो अनोज घोष और ग्रामीणों ने पहले कागजात तैयार करने की बात कही। इसी बात को लेकर विवाद भड़क गया। आरोप है कि इसके बाद गांव के ही रक्षा यादव, दिवाकर यादव, उज्जवल यादव, मनोहर यादव, विकास यादव, प्रीतम यादव, पप्पू यादव और धीरज यादव ने मिलकर हथियार से हमला कर दिया, जिससे अनोज घोष के सिर पर गंभीर चोट लगी।

हल्ला सुनकर पहुंचे क्रांति देवी, ममता देवी, ललिता देवी और संदीप घोष के साथ भी धक्का-मुक्की व मारपीट की गई।

थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, मामले की जांच जारी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button