स्थानीय समाचार

सामूहिक दुष्कर्म के पांच आरोपी को घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

सामूहिक दुष्कर्म के पांच आरोपी को घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

संवाददाता प्रेम कुमार साहू

घाघरा/गुमला:- गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र में सामूहिक बलात्कार के सभी पांच आरोपियों को घाघरा पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। बता दें कि आरोपी प्रेम महतो ने बदले की भावना से अपने दोस्तों के साथ शराब का सेवन किया और भवह को दुष्कर्म का शिकार बना डाला।

घटना की गंभीरता को देखते हुवे थाना प्रभारी पुनीत मिंज ने प्रेम महतो, सुमित लकड़ा, मनुवेल टोप्पो, जीवन मसीह टोप्पो एवं बलासियूस एक्का को जेल भेज दिया। सभी आरोपियों को गुरुवार को ही हिरासत में लिया गया था। सभी आरोपी घाघरा के गुटवा जोकारी के निवासी है।

बता दें कि प्रेम महतो की पत्नी पीड़िता के पति के साथ करीब 20 – 25 दिन से कही चली गयी है और घटना को बदले की भावना से प्रेम ने अंजाम दिया। उसने यह भी नही सोचा कि वह जिसके साथ मुँह काला कर रहा है वह रिस्ते में उसके छोटे भाई की पत्नी है।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button