स्थानीय समाचारझारखंड

सुतियारपाड़ा और जोंका पंचायत में बाल विवाह के खिलाफ लोगों ने ली शपथ

Views: 230
0 0
Read Time:1 Minute, 36 Second
सुतियारपाड़ा और जोंका पंचायत में बाल विवाह के खिलाफ लोगों ने ली शपथ

उधवा।सुतियारपाड़ा व जोंका पंचायत में मंगलवार को मंथन संस्था के सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता शबनम प्रवीण ने ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता शबनम प्रवीण ने बाल विवाह,बाल मजदूरी,बाल शोषण,बाल तस्करी आदि के बारे में लोगों को जागरूक किया।

उन्होंने बताया कि बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप है। एक लड़की अगर पढ़ती है तो उसकी सात पीढ़ी तक बच्चें पढ़ते है। बच्चों को पढ़ने-लिखने व खेलने की आजादी मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि बाल विवाह करना जुर्म है। कहा कि शादी की उम्र लड़की के लिए 18 वर्ष एवं लड़का के लिए 21 वर्ष निर्धारित किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि बाल विवाह,बाल मजदूरी,बाल शोषण,बाल तस्करी को लेकर अपने-अपने गांव में लोगों को जागरूक करें।

अंत में बाल विवाह के खिलाफ लोगों ने शपथ ली। मौके पर मुखिया आरती टुडू,उप मुखिया बलराम राय,सरिता सुमन,दिपाली देवी,पोपी देवी,सुजल सिन्हा, निभा देवी,नयन कुमार राय आदि थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button