झारखंडस्थानीय समाचार

तालझारी रेलवे साइडिंग दुधकोल का एडीआरएम शिव कुमार प्रसाद ने किया निरीक्षण

तालझारी रेलवे साइडिंग दुधकोल का एडीआरएम शिव कुमार प्रसाद ने किया निरीक्षण

बरहरवा। मालदा रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) शिव कुमार प्रसाद ने बुधवार को तालझारी रेलवे साइडिंग दुधकोल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साइडिंग में लोडिंग कार्य की स्थिति और ट्रैक की तकनीकी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि लोडिंग कार्य सुचारू रूप से चल रहा है और ट्रैक की स्थिति भी सही है।

एडीआरएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रेलवे ट्रैक की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही जहां साइडिंग क्षेत्र में खाली जगहों पर घेराबंदी नहीं की गई है, वहां एक सप्ताह के भीतर सुरक्षा घेराबंदी कर सेफ्टी पासिंग रिपोर्ट तैयार करने का आदेश दिया।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने रेलवे लोडिंग ट्रैक पर पानी जमा देखने के बाद ड्रेनेज सिस्टम सुधारने और पानी निकासी के लिए नाली निर्माण की रिपोर्ट तलब की। इसके अलावा, उन्होंने साइडिंग में लोडिंग से संबंधित कार्यों में दक्षता और सुरक्षा मानकों के पालन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर सीनियर डीएसओ, आरपीएफ इंस्पेक्टर गुलाम सरवर, स्टेशन मास्टर अशोक कुमार, रेलकर्मी रवि कुमार सहित कई रेल अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button