झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार
मायापुर पंचायत के जामुनताड़ में घटिया मटेरियल से हो रही ढलाई,गुणवत्ता पर उठे सवाल


संवाददाता: पंकज कुमार यादव,
लातेहार गारू प्रखंड के मायापुर पंचायत अंतर्गत जामुनताड़ गांव में निर्माणाधीन धूमकुड़िया भवन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण में घटिया मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है। ढलाई में जंग लगे लोकल छड़ और कमजोर सीमेंट-बालू का अनुपात उपयोग होने की बात सामने आई है।
सबसे बड़ी बात यह है कि बिना जेई और एई की उपस्थिति के ही ढलाई का कार्य पूरा कर दिया गया, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठे हैं। मजदूरों ने भी निर्धारित दर से कम ₹300 प्रतिदिन मजदूरी मिलने की शिकायत की है।
मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष सह मायापुर मुखिया सुभाष कुमार सिंह ने कहा कि शिकायतें गंभीर हैं और मामले की जांच कराई जाएगी। वहीं ग्राम प्रधान अनुज ने भी जांच की आवश्यकता जताई है।
![]()




