स्थानीय समाचार

छठी माई का आशीर्वाद: कई दिनों से राजस्थान में फंसा युवक सुरक्षित घर लौटा

छठी माई का आशीर्वाद: कई दिनों से राजस्थान में फंसा युवक सुरक्षित घर लौटा

विशुनपुरा (गढ़वा)। विशुनपुरा प्रखंड के सारो गांव में इस बार छठी माई ने एक परिवार को अनमोल खुशियां लौटा दीं। गांव के संजय कोरवा, पिता रामचंद्र कोरवा, जो बीते कई दिनों से राजस्थान में फंसे हुए थे, अब सकुशल अपने घर लौट आए हैं। उनके लौटने की खबर से पूरे गांव में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी और वातावरण उल्लास से भर गया।

संजय कोरवा की सुरक्षित घर वापसी के पीछे समाजसेवी सह उपप्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल और विशुनपुरा प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जानकारी के अनुसार, संजय कोरवा जीविकोपार्जन के लिए राजस्थान गए थे, लेकिन किसी कारणवश वहां फंस गए थे। परिवहन व्यवस्था बाधित होने के कारण वह घर नहीं लौट पा रहे थे। इस बीच उनके परिवार की चिंता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही थी।

संजय के परिजनों ने अपनी व्यथा समाजसेवी अजय पाल को बताई। अजय पाल ने तुरंत इस मामले की जानकारी विशुनपुरा प्रशासन को दी और संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखा। प्रशासन की तत्परता और अजय पाल के अथक प्रयासों से आखिरकार संजय कोरवा को सुरक्षित उनके गांव तक पहुंचाया गया।

घर पहुंचते ही संजय की मां और परिजनों की आंखें खुशी से भर आईं। पूरे परिवार ने छठी माई को धन्यवाद दिया और उनके आशीर्वाद से संजय की सकुशल वापसी का श्रेय माई की कृपा को दिया। गांव में छठी माई के गीत गूंज उठे। ग्रामीणों ने कहा कि यह पर्व सचमुच माई की कृपा का प्रतीक है, जिन्होंने अपने भक्त के घर फिर से खुशियां बिखेर दीं।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button