स्थानीय समाचार
भाई दूज का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया


धनंजय कुमार पटेल की रिपोर्ट,
खरौंधी (गढ़वा)गढ़वा प्रखंड के चौरिया गांव में भाई दूज का पर्व बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। यह पर्व भाई और बहन के अटूट प्रेम और सुरक्षा के बंधन का प्रतीक है।
पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए थे। यमुना ने उनका स्वागत किया, आरती उतारी और तिलक लगाया। प्रसन्न होकर यमराज ने आशीर्वाद दिया कि जो बहन इस दिन अपने भाई को तिलक करेगी, उस भाई को दीर्घायु और मृत्यु का भय नहीं रहेगा।
गांव में महिलाओं और बहनों ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ भाई दूज का पर्व मनाया। बहनों ने अपने भाइयों के तिलक कर उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर पूजा कुमारी, बेबी कुमारी, सृष्टि कुमारी, सुनैना कुमारी, बबीता देवी, गीता देवी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।
![]()




