स्थानीय समाचार

हापामुनि गांव के कुआं में गिरकर डूबने से एक युवक की हुई मौत,जांच में जुटी पुलिस

हापामुनि गांव के कुआं में गिरकर डूबने से एक युवक की हुई मौत,जांच में जुटी पुलिस

संवाददाता प्रेम कुमार साहू

घाघरा/गुमला:- घाघरा थाना क्षेत्र के हापामुनि गांव में कुआं में गिरकर हापामुनी ग्राम निवासी युवक जगदीश उरांव उम्र लगभग 22 वर्ष की मौत हो गई।वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया।

घटना के बाबत मृतक के पिता देवरिया उरांव ने बताया कि उसके पुत्र जगदीश का सोमवार की शाम मानसिक संतुलन खराब हो रहा था। बहकी बहकी बात बोल हरकत कर रहा था। इसके बाद उसके मानसिक स्थिति को देखते हुए घर में खाना खिलाकर सुलाया गया।मंगलवार को प्रातः वह 5 बजे उठा। उस समय उसका मानसिक स्थिति ठीक था। वह घूमने के लिए निकला। इसके बाद घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर एक कुएं में गिर गया।

मौत का कारण स्पष्ट नहीं

ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि उक्त कुएं में एक युवक गिर गया है जिसके बाद कुएं के पास जाकर झागर के माध्यम से खोजबीन की गई। जब उसे निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच। शव को पोस्टमार्टम में के लिए गुमला भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button