स्थानीय समाचार

नवरात्रि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक आवास पर दी शुभकामनाएँ

नवरात्रि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक आवास पर दी शुभकामनाएँ

बरहड़वा। नवरात्रि के पावन अवसर पर मंगलवार को कांग्रेस के जिला महासचिव मिथुन कुमार मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल बरहरवा प्रखंड के इस्लामपुर स्थित विधायक निसात आलम के निजी आवास पहुँचा।

कार्यकर्ताओं ने विधायक पुत्र एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव तनवीर आलम को माता की चुनरी ओढ़ाकर तथा पूजन प्रसाद भेंट कर शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव तनवीर आलम, कांग्रेस कार्यकर्ता मोहम्मद शफातुल्लाह, 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास और प्रखंड अध्यक्ष रणजीत टुडू को भी चुनरी अर्पित की।

मौके पर तनवीर आलम ने देशवासियों को नवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना का प्रतीक है, जिसे हम सभी हर्षोल्लास के साथ मनाते आ रहे हैं। उन्होंने सभी जाति और धर्म के लोगों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

इस अवसर पर प्रखंड महासचिव निताय सरकार, अमित भगत, अभिजीत केडिया सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button