स्थानीय समाचार

बेरमो में भू धसान की घटना, बाल बाल बचे लोग

बेरमो में भू धसान की घटना, बाल बाल बचे लोग

शशिकांत बोकारो,
बोकारो के बेरमो स्थित झिरकी गांव के पास भू धसान की एक बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना में आबादी वाला क्षेत्र चपेट में आने से बचा है, जिस वजह एक बड़ा हादसा टला गया। स्थानीय निवासी बाल बाल बचे है।
घटना की तस्वीरें बता रही है कि हादसा कितना बड़ा था। एक तो भू धसान और ऊपर से पास ही भार जलजमाव यानी खतरा दुगना।

इस दुर्घटना में घटना स्थल पर बड़ा सा गौफ यानी गढ़ा बन गया है। घटना कथारा ओपी थाना क्षेत्र के झिरकी के पास हुई एक खदान के पास हुई है। इस भू धसान की सूचना पाकर मौके पर कथारा थाना प्रभारी राजेश प्रजापति दल बल के साथ पहुंच स्तिथि का जायजा लिया।

बताया जा रहा है झिरकी गांव के पास स्थित कोयला के खदान में हमेशा आग लगी हुई रहती है ऐसे में अंदर ही अंदर कोयला जलते रहता है जिस कारण जमीन अंदर से खोखली हो चुकी है।

झिरकी गांव के कई घरों में भी इस भूमिगत आग के चलते दरारें भी पड़ चुकी है और गांव को अन्य जगह पर शिफ्ट करने की भी मांग लंबे समय से की जा रही है। परन्तु प्रबंधन की नींद खुले तब ना, शायद उन्हें किसी बड़े हादसे का इंतजारों हो।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button