झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

48 घंटे के अंदर विधायक प्रतिनिधि की पत्नी की हत्या का पुलिस ने किया उद्भेदन

Views: 422
0 0
Read Time:2 Minute, 17 Second
48 घंटे के अंदर विधायक प्रतिनिधि की पत्नी की हत्या का पुलिस ने किया उद्भेदन

पंकज कुमार यादव, गारु।
गारु प्रखंड के बारेसांढ़ थाना अंतर्गत भेलवाकोना जंगल में हुई विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव की पत्नी रिंकी देवी की नृशंस हत्या का पुलिस ने मात्र 48 घंटे में खुलासा कर दिया।

एसडीपीओ शिवपूजन बहेलिया ने थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि मृतका 26 सितंबर को दोपहर करीब तीन बजे दतवन तोड़ने की बात कहकर घर से जंगल की ओर गई थीं। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। अगले दिन महिला का शव जंगल में बरामद हुआ।

इस संबंध में कांड संख्या 05/2025 दिनांक 27/09/2025 को प्राथमिकी दर्ज की गई। अनुसंधान के क्रम में आरोपी लक्ष्मण यादव (45), पिता नंद कुमार यादव ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वह उस दिन पशु चराने और पत्ते तोड़ने के लिए जंगल गया था। इसी दौरान महिला वहां पहुंचीं। आरोपी ने जबरन बलात्कार किया और विरोध करने पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े बरामद किए। इसके बाद लक्ष्मण यादव को गिरफ्तार कर मंडल कारा लातेहार भेज दिया गया।

छापामारी दल में शामिल अधिकारी

  • एसडीपीओ शिवपूजन बहेलिया
  • थाना प्रभारी बारेसांढ़ प्रभात कुमार दास
  • महिला थाना प्रभारी सुशीला केशरी
  • थाना प्रभारी महुआडांड़ मनोज कुमार
  • थाना प्रभारी गारु पारसमणी
  • पु.अ.नी. विजय कुमार महतो (बारेसांढ़)
  • पु.अ.नी. इंद्रदेव रजवार (महुआडांड़)
  • अन्य पुलिसकर्मी

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button