स्थानीय समाचार

होसिर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन,

होसिर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन,

गोमिया:- गोमिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत यूथ सेंटर होसिर में गोमिया के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत हुए गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो के द्वारा दो सौ से ज्यादा इंफ्लुएंसर को सम्मानित किया गया,साथ ही फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए टॉप तीस इंफ्लुएंसर को भी अवार्ड ऑफ़ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया।

होसिर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन,

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने कहा कि आज के वर्तमान समय मे सोशल मीडिया उन वेबसाइटों और ऐप्स का समूह है जो लोगों को बातचीत करने, सामग्री (टेक्स्ट, फ़ोटो, वीडियो) साझा करने और समुदाय बनाने की सुविधा देते हैं। यह एक ऐसा मंच प्रदान करता है, जहां इसके उपयोगकर्ता एक-दूसरे के साथ जुड़कर विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। इसके कुछ उदाहरणों में फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, यूट्यूब, व्हाट्सएप और टिकटॉक जैसे प्लेटफ़ॉर्म शामिल हैं। लोग यूट्यूब के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ साथ अपना एक अलग पहचान बना सकते हैं,कार्यक्रम का मंच संचालन नीरज कुमार ने किया।

मौके पर पर्वतारोही शशिशेखर, समाजसेवी विनय कुमार, बिनोद कुमार, सोहित प्रसाद, आशीष प्रजापति, अमन कुमार, मोनू प्रजापति, संकर कुमार दास, नीरज कुमार, साहिल रविदास, देवराज कुमार, अमन दास, राहुल रविदास, जगत कुमार दास आदि उपस्थित थे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button