झारखंडस्थानीय समाचार

मिर्जाचौकी में ट्रक के सह चालक ने युवक पर किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भागलपुर रेफर

मिर्जाचौकी में ट्रक के सह चालक ने युवक पर किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भागलपुर रेफर

मिर्ज़ा चोकी। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के भगैया मिर्जाचौकी पीडब्ल्यूडी सड़क पर नीमगाछी गांव के समीप सोमवार देर साम वाहन संख्या बीआर 9 पीबी 4083 ट्रक के सह चालक ने एक दुकानदार के रिश्तेदार मुकेश साह( 28) को टायर लीवर से सर पर मार के गंभिर रूप से घायल कर दिया।

घायल को सर में गंभिर चोटे आई है। तत्काल घायल का प्राथमिक उपचार मिर्जाचौकी के एक प्रायवेट नर्सिंग होम में करने के बाद प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया।घटना के संवंध में जानकारी देते हुए घायल मुकेश साह के मामी पिंकी देवी ने बताई कि दुकान में सामान लेने के दौरान मेरे पति विशनदेव साह के साथ मामुली विवाद हो गया इसी दौरान मेरा भगना मुकेश साह बिच बचाव करने गया इसी दौरान आरोपी सह चालक ने मेरे भगना मुकेश साह के सर पर लोहे के टायर लिवर से सर पर प्रहार कर दिया जिससे मेरा भगना लहुलुहान हो गया।

इधर घटना की सुचना पाकर मिर्जाचौकी थाना पुलिस ने पुछताछ हेतु तीन लोगों को हिरासत में में लिया है।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button