झारखंडरांचीस्थानीय समाचार

Ranchi:लालपुर के ओम गर्ल्स हॉस्टल से कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

Ranchi:लालपुर के ओम गर्ल्स हॉस्टल से कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

DSP के नेतृत्व में छापेमारी, 10 लड़कियां हिरासत में

रांची। लालपुर थाना क्षेत्र स्थित ओम गर्ल्स हॉस्टल में पुलिस ने देर रात छापेमारी कर कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने 10 लड़कियों को हिरासत में लिया है।

DSP के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

छापेमारी की पूरी कार्रवाई DSP के नेतृत्व में हुई। बताया जा रहा है कि पुलिस को काफी समय से इस हॉस्टल में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद गुप्त निगरानी रखी गई और जैसे ही पुख्ता जानकारी मिली, टीम ने अचानक छापा मार दिया।

Ranchi:लालपुर के ओम गर्ल्स हॉस्टल से कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

मचा हड़कंप

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। हॉस्टल के आस-पास काफी संख्या में लोग जुट गए। फिलहाल पुलिस हिरासत में ली गई लड़कियों से पूछताछ कर रही है और रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

आगे की जांच जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button