स्थानीय समाचारझारखंड

‎निर्माणाधीन सुरंग के मलबे में फंसे सभी मजदूर सुरक्षित, ऑक्सीजन व पानी का ‎किया इंतजाम

‎निर्माणाधीन सुरंग के मलबे में फंसे सभी मजदूर सुरक्षित, ऑक्सीजन व पानी का ‎किया इंतजाम

एजेंसी। नई दिल्ली
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढह गया। इसमें अंदर फंसे करीब 40 मजदूर पूरी तरह से सुरक्षित है और उनकी जान बचाने के लिए प्रशासन ‎दिन-रात जुटा हुआ है। मजदूरों तक पाइप के जरिये ऑक्सीजन और पानी की आपूर्ति की जा रही है। हादसे के संबंध में उत्तरकाशी के सर्किल ऑफिसर प्रशांत कुमार ने बताया ‎कि सुरंग के अंदर 40 लोग फंसे हुए हैं। सभी सुरक्षित हैं, हमने उन्हें ऑक्सीजन और पानी उपलब्ध कराया है। वर्तमान स्थिति यह है कि कल हमने सुरंग के अंदर फंसे लोगों के साथ संचार स्थापित किया। हम सुरंग के अंदर लगभग 15 मीटर तक गए हैं, और लगभग 35 मीटर अभी भी तय करना बाकी है। अंदर फंसे लोगों से संचार स्थापित ‎किया जा चुका है और वे सभी सुरक्षित हैं। वहीं राज्य आपदा प्रतिक्रिया अधिकारी दुर्गेश राठौड़ी ने बताया कि ‘लगभग 40 से 45 मजदूर अंदर फंसे हुए हैं। मलबे में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए पाइप के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।’ मीङिया से राठौड़ी ने कहा कि फंसे हुए श्रमिकों को एक ट्यूब के माध्यम से ऑक्सीजन भेजा जा रहा है। उनकी सुरक्षा के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। मशीनें लगातार मलबा हटा रही हैं। गौरतलब है ‎कि हादसा रविवार सुबह करीब 4 बजे हुआ जब साढ़े चार किलोमीटर लंबी सुरंग का 150 मीटर लंबा हिस्सा ढह गया। प्रांतीय रक्षक दल के जवान रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि ‘बहुत तेजी से काम चल रहा है। हर कोई बहुत मेहनत कर रहा है। उन्होंने कहा ‎कि कल हम दुखी थे क्योंकि हम फंसे हुए लोगों से बात नहीं कर पा रहे थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button