स्थानीय समाचार

पेड़ में फंदे से लटकता मिला अज्ञात शव

पेड़ में फंदे से लटकता मिला अज्ञात शव

बरहरवा। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के गम्हरिया पहाड़ के जंगल में एक पेड़ से फंदे से लटका अज्ञात शव बरामद किया गया है। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि गम्हरिया पहाड़ के शिमर पेड़ में एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा है। सूचना पर थाना के एसआई महेंद्र कुमार, एसआई अनिल सिंह, एएसआई ललन राजवार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अस्पताल भेजा गया।

एसआई महेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। शव को देखने से प्रतीत होता है कि मौत को 3-4 दिन बीत चुके हैं। शव की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button