स्थानीय समाचार
महुआडांड:24 जुलाई को होगी मानस मणि दीप सेवा की जल यात्रा, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित


महुआडांड: प्रखंड के चटकपुर ग्राम स्थित दुर्गाबाड़ी मंदिर में बुधवार को मानस मणि दीप सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शत्रुघ्न प्रसाद ने की। बैठक में 24 जुलाई को अमावस्या के अवसर पर आयोजित होने वाली जल यात्रा की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जल यात्रा को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया। बैठक में समिति के अध्यक्ष सुभाष सिंह, सचिव मिथिलेश सिंह, मदन प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, जगनारायण प्रसाद, चिंटू प्रसाद, सुभाष कुमार, रोहित सोनवानी, बिलपत प्रसाद समेत अन्य सदस्य मौजूद थे। सभी ने आयोजन को भव्य व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
![]()




