स्थानीय समाचार

टोटाम्बी गांव में कुएं में गिरने से युवक की मौत

टोटाम्बी गांव में कुएं में गिरने से युवक की मौत

रिपोर्ट: प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)

घाघरा थाना क्षेत्र के टोटाम्बी गांव में सोमवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसे में दिलीप उरांव (उम्र लगभग 28 वर्ष) की कुएं में डूबने से मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया।

मृतक के चचेरे भाई झूबा पहान ने बताया कि सुबह वे सभी परिवार के साथ खेत पर काम करने गए थे। शाम को जब घर लौटे तो ग्रामीणों से पता चला कि दिलीप गांव के पास स्थित एक कुएं में गिर गया है। आनन-फानन में उसे कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों के अनुसार, दिलीप शाम करीब 7 बजे खाना खाने के बाद घर से निकला था। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह कुएं में कैसे गिरा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button