सिकल सेल के तहत एनीमिया जांच शिविर का आयोजन।

केंद्रीय टीम ने जांच शिविर का किया निरीक्षण।

बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख
गुमला :- डुमरी प्रखंड के नवाडीह पंचायत अंतर्गत डुंबरडांड एवं एकम्बा बरटोली ग्राम में सिकल सेल कार्यक्रम के तहत एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय टीम के निदेशक एन आर सी डी एन. अशोक बाबु, ए सी सुधीर कुमार गुप्ता, डी टी ओ विजय सिंह बिरुआ, ए सी एम ओ डॉ. पी के सिन्हा, हेल्थ हेलो डॉ. मोनिका बाला एवं डुमरी बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी शामिल हुए। निरीक्षण के दौरान टीम के निदेशक ने उपस्थित लोगों से बातचीत कर सिकल सेल से संबंधित विभिन्न जानकारी लेते हुए आयोजन की सराहना की।

साथ ही आयोजन शिविर की व्यवस्था एवं जांच हेतु उपस्थित लोगों तथा जांच प्रक्रिया से काफी संतुष्ट नजर आए। उन्होंने चिकित्सा कर्मियों से एक एक कर जांच से संबंधित जानकारियां भी ली। मौके पर बीपीएम राजेश केरकेट्टा, नरेंद्र कुमार, देवकुमार प्रसाद, अशोक गुप्ता, पूरन गोप, सी एच ओ बंटी मिंज, रोष मेरी बाड़ा,ओगेश मिंज, स्वाती मिंज, विकास लकड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
![]()




