स्थानीय समाचार

बालूमाथ में सेंट्रल लाइब्रेरी निर्माण की प्रक्रिया शुरू, जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी की पहल लाई रंग

Views: 111
0 0
Read Time:1 Minute, 43 Second
बालूमाथ में सेंट्रल लाइब्रेरी निर्माण की प्रक्रिया शुरू, जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी की पहल लाई रंग

लातेहार/बालूमाथ:
जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी द्वारा बालूमाथ प्रखंड में सेंट्रल लाइब्रेरी निर्माण की मांग को लेकर उपायुक्त और महाप्रबंधक, मगध संघमित्रा क्षेत्र को लिखे गए पत्र पर सकारात्मक कार्रवाई शुरू हो गई है। इस संबंध में सीसीएल के महाप्रबंधक द्वारा भेजे गए पत्र में जानकारी दी गई है कि अनीता देवी के अनुरोध पर सीएसआर समिति के माध्यम से लाइब्रेरी निर्माण की योजना को अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है। अब इस दिशा में अगली प्रक्रिया चल रही है।

जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी ने बताया कि बालूमाथ जैसे क्षेत्र में सेंट्रल लाइब्रेरी की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। इससे न केवल शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन आएगा, बल्कि क्षेत्र के युवा भी लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी के माध्यम से युवाओं को एक सकारात्मक दिशा मिलेगी और इससे अप्रत्यक्ष रूप से अपराध पर भी नियंत्रण स्थापित हो सकेगा।

अनीता देवी ने मांग की है कि इस परियोजना को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button