स्थानीय समाचारसिमरिया
मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन घायल,इलाज जारी


सिमरिया :- प्रखण्ड के बगरा मोड़ चौक के समीप एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर जाने से तीन सवार घायल हो गए। तीनो को रेफरल अस्पताल में भर्ती कर इलाज जारी है। घायलों में मंजू देवी, पिंकी देवी, मोनू कुमार का नाम शामिल है।जानकारी के अनुशार सिमरिया हर्षनाथपुर से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीनो चंदवा नगर मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जा रहे थे। बगरा पहुंचते हीं मोटरसाइकिल चालक अनियंत्रित होकर गिर गया जहां तीनों घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों के मदद से सिमरिया रेफरल अस्पताल में लाया गया ।जहां मौजूद चिकित्सक डाक्टर अफान अहमद ने सभी को इलाज किया तीनो की स्थित ठीक है ।
![]()




