स्थानीय समाचार

बरहरवा: प्रखंड क्षेत्र में संचालित योजनाओं का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण

Views: 410
0 0
Read Time:1 Minute, 51 Second
बरहरवा: प्रखंड क्षेत्र में संचालित योजनाओं का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण

बरहरवा:- बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के कालू पंचायत में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं व पंचायत में समस्याओं का का बीडीओ सन्नी कुमार दास ने टीम गठित कर औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान बीडीओ सनी कुमार दास कालू पंचायत पहुंचकर क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं और समस्या की जानकारी लिया। बीडीओ सन्नी कुमार दास ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चा काम आ रहा था,जिसको लेकर सेविका को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों को बुला बुला कर लाना है और प्रतिदिन सुबह अंडा देना है।

रामनगर एचएससी में पानी और बिजली का व्यवस्था नहीं पाया गया जिससे संबंधित पदाधिकारी को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। मनरेगा के कर्मी को निर्देश देते हुए कहा कि बरसात से पहले सभी कुआं का निर्माण कार्य पूर्ण कर लेना है। साथ ही आवास का जिसको तीसरा किस्त मिल चुका है उन आवासों को जल्द से जल्द पूर्ण करना है।साथ ही अन्य विभागों का जांच किया गया और कई आवश्यक निर्देश दी गई।

मौके पर मनरेगा बीपीओ विजय कुमार,जेनी विभा किस्कू, एई फ्रांसिस किस्कू ,संबंधित कनीय अभियंता,रोजगार सेवक एवं पंचायत सचिव उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button