स्थानीय समाचार
पांच सौ के तीन जाली नोट के साथ दो युवक गिरफ्तार,तीन पर केस दर्ज


बरहरवा:- राधानगर थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी से बीते रात जाली नोट के साथ दो युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। जानकारी के अनुसार कटहलबाड़ी चौक पर बिरु मंडल के किराना दुकान पर राधानगर पुलिस क्षेत्र के अमानत दियारा के मुख्तार शेख व आलिफ शेख के पास से पांच सौ रुपए के तीन जाली नोट बरामद हुआ है।
घटना की सूचना मिलने पर राधानगर थाना के एएसआई रवि शंकर झा दलबल के साथ पहुंचकर दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस के पुछताछ में दोनों युवकों ने एक अन्य युवक का भी नाम लिया जो साथ में थे।
एएसआई के बयान पर तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार दो आरोपी मुख्तार शेख व आलिफ शेख को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
जबकि अन्य एक आरोपी के तालाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
![]()




