3.86 लाख की साइबर ठगी में हरियाणा पुलिस पहुंची तालझारी, एक युवक गिरफ्तार


बरहरवा/तालझारी:
हरियाणा के फरीदाबाद स्थित बल्लभगढ़ साइबर थाना पुलिस ने 3 लाख 86 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में मंगलवार रात झारखंड के तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया।
बल्लभगढ़ साइबर थाना के एसआई प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 जनवरी 2025 को एक व्यक्ति ने साइबर ठगी का मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच के क्रम में झारखंड के महाराजपुर गांव के दो युवकों की संलिप्तता सामने आई।
पुलिस ने इसी कड़ी में मंगलवार देर रात तालझारी क्षेत्र में छापेमारी की और एक आरोपी को हिरासत में लिया। इससे पहले, इसी मामले में एक अन्य आरोपी को 8 दिन पहले फरीदाबाद से गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों पर मिलकर 3 लाख 86 हजार रुपये की साइबर ठगी करने का आरोप है।
गिरफ्तार आरोपी को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड पर फरीदाबाद ले जाया गया। छापेमारी के दौरान बल्लभगढ़ साइबर थाना से एसआई प्रवीण सिंह, एसआई मंजीत सिंह, एसआई भूपेंद्र सिंह सहित तालझारी थाना की पुलिस भी मौजूद रही।
![]()




