झारखंडस्थानीय समाचार

तिलभीठा में छतदार चबूतरा का किया गया भूमि पूजन

तिलभीठा में छतदार चबूतरा का किया गया भूमि पूजन

बरहरवा। प्रखंड के तिलभीठा कमारटोला में छतदार चबुतरा निर्माण के लिए गुरुवार की शाम को भूमि पूजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के युवा नेता सह जिला संयोजक मंडली के सदस्य संजय गोस्वामी, प्रखंड अध्यक्ष गुरु हेम्ब्रम व अन्य शामिल हुए। इस क्रम में अतिथियों के द्वारा नारियल फोड़कर व विधिवत पूजा अर्चना कर छतदार चबुतरा निर्माण के लिए नीव रखी गई।

झामुमो युवा नेता संजय गोस्वामी ने बताया कि ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव के समय झामुमो कार्यकर्ताओं से चबुतरा निर्माण की मांग किया था। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास रखी गई थी।

उन्होंने मांग को पूरा करने का वादा किया था। उन्होंने बताया कि जनता की मांगें को सरकार हर हाल पूरा करने का प्रयास कर रही है। ग्रामीणों ने मांगे पूरी होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व प्रखंड कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

मौके पर पंसस राजेश यादव, जितेद्र यादव, फिरोज अंसारी, राजेश्वर लोहरा, बहादुर साह, गौतम पंडित, निमाई पंडित ,सुभाष पंडित, दिनेश रजक, बिष्णु लोहरा व अन्य थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button