स्थानीय समाचार

डीएमओ व डीटीओ ने किया कार्रवाई,गंगा किनारे मिट्टी खनन करते सात ट्रैक्टर जब्त

Views: 217
0 0
Read Time:1 Minute, 26 Second
डीएमओ व डीटीओ ने किया कार्रवाई,गंगा किनारे मिट्टी खनन करते सात ट्रैक्टर जब्त

साहेबगंज:- जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू व जिला परिवहन पदाधिकारी साहेबगंज व मिथलेश कुमार चौधरी ने बुधवार के रात राधानगर थाना क्षेत्र कटहलबाड़ी में मिट्टी लदा सात ट्रैक्टर को जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर डीएमओ व डीटीओ ने उधवा दियारा गंगा किनारे से अवैध मिट्टी खनन कर बरहरवा थाना क्षेत्र के विभिन्न चिमनी भट्ठा पर मिट्टी आपूर्ति किए जाने की सूचना पर कार्रवाई की है।

पदाधिकारियों ने कटहलबाड़ी चौंक के पास सभी मिट्टी लदा ट्रैक्टर को जब्त किया है। हालांकि किसी भी ट्रैक्टर पर रजिस्ट्रेशन नम्बर अंकित नहीं है।इधर राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर सभी जब्त ट्रैक्टर को सुरक्षित थाना लाया गया।इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी कार्यालय भेजा गया है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button