स्थानीय समाचार

मार्च पास्ट का आयोजन, आकर्षक झांकियां निकाली गई

मार्च पास्ट का आयोजन, आकर्षक झांकियां निकाली गई
  • कस्तूरबा गांधी विद्यालय को ओवर ऑल पुरस्कार, शहीद वीर बुधु भगत इंटर कॉलेज दूसरे स्थान पर

अमीन अंसारी ,

चान्हो। प्रखंड स्तरीय मार्च पास्ट का आयोजन प्रखंड के शहीद वीर-बुद्ध भगत इंटर महाविद्यालय के प्रांगण में रविवार को किया गया है। संविधान के पचहत्तर वर्ष पूरे होने के अवसर पर किए गए इस कार्यक्रम में परेड और झांकी निकाली गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बने हुए संविधान के आज 75 वर्ष पूरे हो गए। कुछ फिरकापरस्त ताकत संविधान पर छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं। संविधान हमारे देश का दस्तावेज है।

मार्च पास्ट का आयोजन, आकर्षक झांकियां निकाली गई

इसी के आधार पर हमारा देश चल रहा है। इसमें किसी तरह की छेड़छाड़ की कोई जरूरत नहीं है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की लगन और मेहनत से पढ़ाई करें और शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा ले है।

वहीं कॉलेज के सचिव अजित सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में शिक्षा की जरूरत को देखते हुए कॉलेज की स्थापना की गई है। इसी कॉलेज के प्रथम परीक्षा परिणाम में एक बच्ची ने पूरे झारखंड में द्वितीय स्थान लाकर कॉलेज का नाम रौशन किया।

इस कार्यक्रम में चान्हो प्रखंड के करीब 42 विद्यालय के बच्चों के द्वारा झारखंडी संस्कृति, बंगाली संस्कृति , झारखंड के पर्व त्यौहार, झारखंड के रीति रिवाज से संबंधित झांकियां प्रस्तुत की। कस्तूरबा गांधी का परेड प्रदर्शन देखने लायक था।

सुशील कुमार मिंज ने वीर बुधु भगत से संबंधित जानकारी साझा किया। बाघवार एकेडमी चान्हो, शहीद वीर बुद्ध भगत इंटर कॉलेज, उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय लेपसर समेत अन्य विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा कार्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन किया गया।

लेपसर के बच्चों ने झारखंडी खान-पान से संबंधित बेहतरीन झांकी प्रस्तुत की, तो वहीं बाघवार एकेडमी की झांकी ने कार्यक्रम को जीवंत कर दिया। वही आदर्श ग्रामीण पब्लिक स्कूल टांगर के बच्चों के द्वारा भी शानदार पिरामिड का निर्माण किया गया। अंत में भाग लेने वाले सभी विद्यालयों को सांत्वना पुरस्कार भी दी गई।

इस कार्यक्रम में चार चांद तब लग और गया जब चान्हो स्थित अमर ज्योति ब्लाइंड स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए पूरे म्यूजिक सेट के साथ एक से बढ़ कर एक देशभक्ति हिंदी नागपुरी गीत पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इस कार्यक्रम का विद्यालय के शिक्षकों बच्चों के साथ-साथ आसपास के लोगों ने कार्यक्रम जमकर आनंद उठाया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले झांकियां को प्रोत्साहित करते हुए ट्रॉफी भी दी गई। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद इम्तियाज मुबारक अंसारी और मोहसिन खान ने संयुक्त रूप से किया।

बेहतर प्रबंधन के लिए बीपीओ मोहम्मद इम्तियाज को पुरस्कृत किया गया। मौके पर मो इश्तियाक अब्दुल्लाह अंसारी, इरशाद खान, मो मुजीबुल्लाह मंगलेश्वर उरांव, शिव उरांव, अफरोज अंसारी, जुल्फान अंसारी नेहरू उरांव सुजीत साही मिथिलेस सिंह दीनेस राम हफजुल, डॉ इरसाद अंसारी अनिता देवीमो ग्यास तबरेज खान सुसीला देवी नेपाल उरांव नूर मो और हजारों लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु शिक्षा विभाग के द्वारा संचालन कमेटी के अलावा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी निर्मल बड़ाइक , श्याम सुंदर चौबे ,राजेंद्र नाथ देवरिया ,राधा कांत पांडे ,श्रीकांत प्रसाद ,रोहित कुमार सतीश कुमार सिंह, सज्जादअहमद, इफ्तेखार अंसारी मजीबुल अंसारी , सुमन मिश्रा ,राखी गुप्ता ने मुख्य भूमिका निभाई ।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button