स्थानीय समाचार
हॉली चाइल्ड पब्लिक स्कूल नारो में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस


अमीन अंसारी की रिपोर्ट,
मांडर – नारो स्थित हॉली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस बड़े हर्षौल्लास के साथ मनाया गया । विद्यालय परिसर में झंडोतोलन विद्यालय के संरक्षक नोवेल टोप्पो के द्वारा किया गया।
अपने संबोधन में शिक्षक महावीर उरांव ने गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बतलाया। वहीं विद्यालय के शिक्षक सगीर अंसारी ने अपने संबोधन में बच्चो को बतलाया कि भारत का संविधान सबसे बड़ा संविधान है।

वहीं शिक्षक जेवियर एक्का ने संविधान और उसमें वर्णित नियमों का पूरी इमानदारी से पालन करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षक शिक्षिका पुनीत खलखो, मरियम तिग्गा, डहरू टोप्पो , रजनी किस्पोट्टा, कलावती देवी, रीता केरकेट्टा तथा विद्यालय के छात्र – छात्राओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई।
![]()




