स्थानीय समाचारझारखंडरांची

रांची:सिटीजन फोरम ने नगर निगम के प्रशासक और उपायुक्त, रांची को सौपा ज्ञापन.

रांची:सिटीजन फोरम ने नगर निगम के प्रशासक और उपायुक्त, रांची को सौपा ज्ञापन.

  • आगामी छठ पूजा को देखते हुए सभी तालाबों में पड़ी दर्जनों प्रतिमाओं के अवशेष और छठ घाटों की सफाई का किया आग्रह

  • शहर के सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कर वर्तमान तोरणद्वार बनाए जाने से सड़क के हुए क्षतिग्रस्त भाग का तत्काल मरम्मती करवाते हुए समस्त स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करवाने की मांग की

रांची:- सिटीजन फोरम के अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला ने आगामी पर्व-त्यौहार को देखते हुए रांची नगर निगम के प्रशासक सह नगर आयुक्त अमित कुमार और उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में
उन्होंने और फोरम के कोर कमेटी सदस्य सत्येंद्र प्रसाद सिंह, रेणुका तिवारी, सुशील शर्मा, उमाशंकर सिंह, अनिल कुमार, विवेक कुमार और विनोद कुमार बेगवानी ने मांग किया है कि रांची नगर निगम के कुल 53 वार्ड अंतर्गत अभी शहर में धूमधाम से दुर्गापूजा-दशहरा का पर्व संपन्न होकर प्रतिमाओं का विसर्जन स्थानीय तालाबों में हुआ है, जिसका अवशेष और तालाब के घाटों में पड़े पूजन सामग्रियों के अवशेष एवं कचरों का साफ-सफाई अब तक नहीं हुआ है, जिसकी सफाई अत्यंत आवश्यक है साथ ही साथ उक्त पूजा कार्यक्रम में बीच सड़क में बनाए गए विभिन्न विज्ञापनयुक्त तोरणद्वार लगाने के क्रम में कई जगह सड़क को खोद कर बांस गाड़ने के क्रम में सड़क डैमेज हो गया है, जिसकी मरम्मती कराया जाना अत्यंत आवश्यक और आगामी पर्व-त्यौहार जैसे धनतेरस, दीपावली, चित्रगुप्त पूजा, छठ, गुरु नानक जयंती, क्रिसमस, नया साल, इत्यादि को देखते हुए सुगम परिवहन हेतु सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करते हुए सभी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करवाने की मांग की है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button