स्थानीय समाचारझारखंडपलामू

मेदिनीनगर (पलामू) जिले में 20 से 24 जनवरी तक होगा ‘प्रखंड स्वास्थ्य मेला’उपायुक्त ने की बैठक”

मेदिनीनगर (पलामू) जिले में 20 से 24 जनवरी तक होगा 'प्रखंड स्वास्थ्य मेला'उपायुक्त ने की बैठक"

मेदिनीनगर (पलामू) जिले के प्रखंडो में लगने वाले स्वास्थ्य मेला को लेकर उपायुक्त ने संबंधितों संग बैठक की 20 से 24 जनवरी के बीच लगाया जायेगा स्वास्थ्य मेला स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं, कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने एवं बीमारियों की रोकथाम एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए राज्य के सभी प्रखंडों में ‘प्रखंड स्वास्थ्य मेला’ 2025 का आयोजन किया जाना है।

इसके तहत 20 जनवरी से 24 जनवरी के बीच एक दिवसीय प्रखंड स्वास्थ्य मेला जिले के सभी प्रखंडो में आयोजित किया जायेगा।इस कार्यक्रम को सफल बनाने व कार्यक्रम की रूप रेखा तय करने को लेकर उपायुक्त शशि रंजन ने पदाधिकारियों संग गुरुवार को समाहरणालय के सभागार में बैठक की।

मेदिनीनगर (पलामू) जिले में 20 से 24 जनवरी तक होगा 'प्रखंड स्वास्थ्य मेला'उपायुक्त ने की बैठक"

इस दौरान उन्होंने संबंधितों को टीम वर्क की भावना के साथ स्वास्थ्य मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर निर्देशित किया। दिनांक व तय स्थल का व्यापक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें.

बैठक में उन्होंने सभी बीडीओ को स्वास्थ्य मेला की तिथि व स्थान का अपने स्तर से व्यापक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करने की बात कही ताकि समय रहते आमजनों को मेले से संबंधित जानकारी मिल जाये।उन्होंने मेले में आने वाले आगंतुकों के लिए भोजन,पेयजल आदि की उत्तम व्यवस्था रखने की बात कही।

चिकित्सकों की ड्यूटी चार्ट,व अलग-अलग काउंटरों की व्यवस्था रखने के निर्देश

बैठक में उपायुक्त ने मेले को लेकर कहा कि जिस प्रखंड में मेले का आयोजन होना है,उस प्रखंड के चिकित्सकों की ड्यूटी चार्ट रेडी रखे।उन्होंने विभिन्न प्रकार के जांच के लिये अलग-अलग काउंटर बनाने की बात कही।उन्होंने कहा कि नेत्र जांच के काउंटर पर जांच के पश्चात चश्मा के वितरण की भी व्यवस्था रखें।

मेले में क्या क्या सुविधाएं मिलेंगी

मेले में आभा कार्ड,आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के साथ साथ सामान्य चिकित्सा,मातृ स्वास्थ्य,बाल स्वास्थ्य,टीकाकरण,मोतियाबिंद जांच,ईएनटी, दंत,चर्मरोग, कुष्ठ, टीबी, मलेरिया, अंधापन, कैंसर, आयुर्वेद, युनानी, होमियोपैथी, योगा आदि की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद,छत्तरपुर एसडीओ,सिविल सर्जन,डीआरडीए निदेशक,एमएमसीएच के सुपरिटेंडेंट समेत अन्य पदाधिकारी सभागार से जुड़े रहे जबकि विभिन्न बीडीओ समेत अन्य लोग वर्चुअल मोड से जुड़े रहे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button