स्थानीय समाचार
लोकहित अधिकार पार्टी के जिला संयोजक बनें बलराम प्रसाद साहू

Views: 206
Read Time:1 Minute, 20 Second
लोकहित अधिकार पार्टी के जिला संयोजक बनें बलराम प्रसाद साहू

प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के निर्देशानुसार प्रदेश उपाध्यक्ष राजु रंजन प्रसाद ने बलराम प्रसाद साहू को लोकहित अधिकार पार्टी लातेहार का जिला संयोजक घोषित किया !
प्रदेश उपाध्यक्ष राजु रंजन प्रसाद ने बताया कि बलराम प्रसाद साहू एक सुलझे हुए वरिष्ठ समाजसेवी हैं ! पार्टी के प्रति इनकी निष्ठा को ध्यान में रखकर इन्हें महत्वपूर्ण दायित्व दिया जा रहा है !
जिला संयोजक बलराम प्रसाद साहू ने कहा कि बहुत जल्द जिला स्तरीय बैठक का आयोजन करुंगा और सम्माननीय प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू जी को आमंत्रित करते हुए जिला कार्यसमिति का विस्तार करुंगा !
इनके जिला संयोजक बनने पर कमलेश प्रसाद , शम्भु प्रसाद और धर्मेंद्र कुमार साहू के द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई ।
![]()




