स्थानीय समाचार

धड़ल्ले से हो रही है अवैध बालू की उठाव,जिला प्रशासन मौन

Views: 142
0 0
Read Time:2 Minute, 5 Second

धड़ल्ले से हो रही है अवैध बालू की उठाव,जिला प्रशासन मौन

प्रेम कुमार साहू की रिर्पोट – 

घाघरा(गुमला):- घाघरा थाना क्षेत्र में बालू के कारोबार पर बालू माफियो का है राज। दिन रात धड़ल्ले से चल रहा है अवैध बालू का कारोबार। थाना क्षेत्र अंतर्गत बालू लदा दर्जनो ट्रैक्टर परसाटोली गुटुवा कोयल नदी से टांगर शिकवार होते हुए घाघरा मुख्य सड़क एवम थाना के गेट के सामने गुजरती है।

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर का चालक आधे से ज्यादा नाबालिक

धड़ल्ले से हो रही है अवैध बालू की उठाव,जिला प्रशासन मौन

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को नाबालिक चालक चालक रहते हैं और तो और गाड़ी में नंबर भी नहीं रहता है, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।800 के बालू को 2500 रुपये प्रति ट्रैक्टर बेच रहे हैं।अवैध बालू उठाव पर प्रशासन रह रही है मौन।

आखिर बालू माफियाओं पर किन अधिकारियों का है संरक्षण

बालू माफियाओं का सेटिंग ऐसा की प्रखंड कार्यालय के गेट के सामने तो कुछ बालू माफिया थाना गेट के सामने खड़े रहकर सारे गतिविधियों की जानकारी दूरभाष के द्वारा ड्राइवर तक पहुंचाते हैं जिससे बालू लदे ट्रैक्टर को आसानी से पार करा सके।

बालू माफियाओं में अधिकारियों का थोड़ा भी भय नहीं है बेख़ौफ़ होकर रफ्तार से अवैध बालू का उठाव कर रहे हैं।आलम यह है कि अब बालू ट्रैक्टर से घाघरा में बेचा जा रहा है एवं हाईवा से अंधेरी रात में रांची भी भेजा जा रहा है। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कारवाई नहीं की जा रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button