स्थानीय समाचार
झारखंड:सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण

Views: 290
Read Time:1 Minute, 13 Second

Ranchi:-झामुमो ने विधानसभा चुनाव में जारी किये गए घोषणा पत्र में वादा किया था कि जब वह सत्ता में आएगी तो महिलाओं को राज्य सरकार की हर नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण देगी.आज बुधवार को विधानसभा में राज्यपाल संतोष गंगवार का अभिभाषण हुआ.
उन्होंने कहा कि राज्य में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा.राज्यपाल ने अपने अभिभाषण के दौरान कहा कि केंद्र और उनकी कंपनियों के बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये हासिल करने के लिए झारखंड सरकार कानूनी रास्ता देखेगी.
राज्यपाल संतोष गंगवार ने विधानसभा सत्र के तीसरे दिन अभिभाषण दिया. इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित विधायकों को बधाई दी और उनसे सुखी, समृद्ध और उन्नत झारखंड बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करने को कहा.
![]()




