स्थानीय समाचार
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू पुरी राजभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

Views: 174
Read Time:1 Minute, 6 Second

जमशेदपुर :- जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू बुधवार को नौसेना दिवस के मौके पर पुरी राजभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनसे आशीर्वाद लीं ।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उनके साथ उनके पति एवं युवा समाजसेवी ललित दास भी मौजूद थे ।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओड़िशा के पांच दिवसीय दौरे पर है। अपने प्रवास के दौरान वो पुरी में नौसेना दिवस समारोह सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत कर रही हैं।
![]()




