गुमलाक्राइमघाघराझारखंडट्रेडिंग

अपराधियों का आतंक, चपका और रनहे गांव में गाड़ियों को किया आग के हवाले

अपराधियों का आतंक, चपका और रनहे गांव में गाड़ियों को किया आग के हवाले

गुमला – गुमला जिले के घाघरा प्रखंड मे गुरुवार की मध्यरात्रि को चपका और रनहे गांव में अपराधियों ने दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया।

चपका में गुमला-एनएच से कुछ दूरी पर महेश साहू के घर के बाहर खड़ी आल्टो कार को अपराधियों ने पुआल के सहारे आग लगा दी। रात 12:30 बजे टायर ब्लास्ट की आवाज सुनकर महेश साहू जागे और आग बुझाने का प्रयास किया।

अपराधियों का आतंक, चपका और रनहे गांव में गाड़ियों को किया आग के हवाले

दूसरी घटना रनहे गांव की है, जहां बोलेरो और ट्रैक्टर को पुआल और डीजल के सहारे आग के हवाले कर दिया गया। बोलेरो गुमला निवासी चंदन गुप्ता का है, जो जिओ कंपनी में भाड़े पर चलता है। इसे ट्रैक्टर मालिक जगेश गोप के पुत्र अरविंद गोप चला रहे थे। दोनों गाड़ियां जगेश के घर के बाहर खड़ी थीं। टायर ब्लास्ट की आवाज सुनकर घरवालों ने बालू और पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, बोलेरो और ट्रैक्टर दोनों बुरी तरह जल गए।

घटना स्थल से एक पर्ची भी मिली है, जिसमें लिखा गया है, “घटना के जिम्मेदार हम हैं।” पर्ची पर संजू उर्फ मंजू का नाम और एक मोबाइल नंबर (6200458156) भी दर्ज है।

अपराधियों का आतंक, चपका और रनहे गांव में गाड़ियों को किया आग के हवाले

ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो घरों तक आग फैलने का खतरा था। इन घटनाओं ने पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं और ग्रामीणों में भय काय है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button