श्रीलंका:– दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ी हरिनी अमरसूर्या ने श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।54 साल की हरिनी अमरसूर्या श्रीलंका की 16 वीं प्रधानमंत्री चुनी गई हैं।अमरसूर्या श्रीलंका की तीसरी महिला प्रधानमंत्री हैं।
राजनीति शुरू करने से पहले वो श्रीलंका की ओपन यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रह चुकी हैं।हरिनी नीरेका अमरसूर्या ने भारत के दिल्ली विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने DU के हिंदू कॉलेज में सोशियोलॉजी की पढ़ाई की है।
वह ट्रेड यूनियन कार्रवाई में फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन के साथ जुड़ी हुई थीं।अमरसूर्या को 2020 में नेशनल पीपुल्स पावर पार्टी द्वारा राष्ट्रीय सूची संसद सदस्य के रूप में नामित किया गया था।