अगलोई में जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

अगलोई में जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद
Views: 45
0 0
Read Time:2 Minute, 50 Second

बरहरवा प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण हुए शामिल


बरहरवा, 26 जून,

अगलोई में जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद


बरहरवा प्रखंड अंतर्गत अगलोई पंचायत में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकतुल्लाह खान ने कहा कि पूर्व मंत्री के कार्यकाल में क्षेत्र में कई विकास कार्य किए गए। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया।

अपने संबोधन में आलमगीर आलम ने क्षेत्र के लोगों से अपने पुराने संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता का सहयोग और विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करें।

उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर भी कार्यकर्ताओं को जागरूक किया और कहा कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम छूटने न पाए, इसके लिए सभी को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

अगलोई में जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

पूर्व मंत्री ने क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता जताई और कहा कि अधूरे कार्यों को पूरा कराने का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत टुडू, मोफकर हुसैन, मोरसलिम खान, अख्तरुल, रबीउल इस्लाम, नवीद अंजुम, दिलदार आलम, काजल, मो. रफीक, नेहाल अख्तर, महबूब आलम, शारिक रब्बानी सहित कई कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

अगलोई में जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment