Views: 17
0 0
एलएलटीसी कोचिंग सेंटर में सम्मान समारोह का आयोजन, सफल छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

एलएलटीसी कोचिंग सेंटर में सम्मान समारोह का आयोजन, सफल छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

पंडवा/पलामू:- पलामू जिला अंतर्गत पड़वा स्थित एलएलटीसी कोचिंग सेंटर में 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल हुए छात्र-छात्राओं के सम्मान में एलएलटीसी कोचिंग सेंटर के संस्थापक अबुल अंसारी भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताते हुए उन्हें सम्मानित किया गया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। समारोह का…

एलएलटीसी कोचिंग सेंटर में सम्मान समारोह का आयोजन, सफल छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
Read Time:2 Minute, 56 Second
एलएलटीसी कोचिंग सेंटर में सम्मान समारोह का आयोजन, सफल छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

पंडवा/पलामू:- पलामू जिला अंतर्गत पड़वा स्थित एलएलटीसी कोचिंग सेंटर में 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल हुए छात्र-छात्राओं के सम्मान में एलएलटीसी कोचिंग सेंटर के संस्थापक अबुल अंसारी भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताते हुए उन्हें सम्मानित किया गया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

एलएलटीसी कोचिंग सेंटर में सम्मान समारोह का आयोजन, सफल छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रमुख गीता मेहता एवं पड़वा थाना के एसआई चिंटू कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मंच पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया।

मुख्य अतिथि पंडवा प्रमुख गीता मेहता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत और अनुशासन ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने छात्रों को आगे भी इसी लगन के साथ पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

वहीं एसआई चिंटू कुमार ने कहा कि शिक्षा जीवन को सही दिशा देने का सबसे मजबूत माध्यम है और युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए।

LLTC संस्थापक अबुल अंसारी ने कहा कि टॉप करने वाले विद्यार्थियों की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, शिक्षकों का मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से बच्चे बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि एलएलटीसी कोचिंग आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देने का कार्य करता रहेगा। समारोह में उपस्थित लोगों ने मेधावी छात्रों के उत्साहवर्धन के लिए तालियां बजाकर उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर अभिभावक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *