Views: 55
0 0
तेनुघाट में आंधी का कहर: कई घर क्षतिग्रस्त, बिजली व्यवस्था बाधित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

तेनुघाट में आंधी का कहर: कई घर क्षतिग्रस्त, बिजली व्यवस्था बाधित

तेनुघाट— शनिवार की शाम आई तेज आंधी ने इलाके में भारी तबाही मचाई। आंधी के कारण कई घरों को नुकसान पहुंचा और जनजीवन प्रभावित हो गया। तेनुघाट अधिवक्ता कॉलोनी स्थित निशु बाबू के क्वार्टर के ऊपर लगा सीमेंट शीट (सीटा) तेज हवा से पलट गया, जिससे ऊपर रखी पानी की टंकी फट गई। इस घटना…

तेनुघाट में आंधी का कहर: कई घर क्षतिग्रस्त, बिजली व्यवस्था बाधित
Read Time:1 Minute, 44 Second
तेनुघाट में आंधी का कहर: कई घर क्षतिग्रस्त, बिजली व्यवस्था बाधित

तेनुघाट— शनिवार की शाम आई तेज आंधी ने इलाके में भारी तबाही मचाई। आंधी के कारण कई घरों को नुकसान पहुंचा और जनजीवन प्रभावित हो गया।

तेनुघाट अधिवक्ता कॉलोनी स्थित निशु बाबू के क्वार्टर के ऊपर लगा सीमेंट शीट (सीटा) तेज हवा से पलट गया, जिससे ऊपर रखी पानी की टंकी फट गई। इस घटना में लगभग 40 हजार रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

वहीं अधिवक्ता रविंद्र नाथ बोस के घर पर भी आंधी का असर देखने को मिला। उनके घर की छत पर ईंट गिरने से सीटा टूट गया और नीचे गिरने से फ्रिज भी क्षतिग्रस्त हो गया। उन्हें करीब 15 से 20 हजार रुपये तक का नुकसान हुआ है।

तेनुघाट में आंधी का कहर: कई घर क्षतिग्रस्त, बिजली व्यवस्था बाधित

आंधी का असर पूरे क्षेत्र में देखने को मिला। कई जगहों पर आम के पेड़ों से फल गिर गए, वहीं कई घरों की छत पर लगी प्लास्टिक उड़ गई। इससे पहले भी आंधी के कारण पहाड़ी शिव मंदिर की दीवार गिर चुकी है।

तेनुघाट के दो नंबर और तीन नंबर क्षेत्र में बिजली के पोल गिरने तथा पेड़ उखड़ने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं तेनुघाट एक नंबर बस स्टैंड के पास पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया, जिसे बाद में हटाकर आवागमन बहाल किया गया।

Loading

तेनुघाट में आंधी का कहर: कई घर क्षतिग्रस्त, बिजली व्यवस्था बाधित

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *