Views: 45
0 0
पाकुड़ में भाजपा का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

पाकुड़ में भाजपा का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर

पाकुड़ संवाददाता — भारतीय जनता पार्टी के इलामी और गंधाईपुर मंडल का दो दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण शिविर इलामी गांव में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह शिविर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता इलामी मंडल अध्यक्ष बापोन सरकार एवं गंधाईपुर मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन दास ने की। प्रशिक्षण शिविर…

पाकुड़ में भाजपा का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर
Read Time:3 Minute, 57 Second
पाकुड़ में भाजपा का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर

पाकुड़ संवाददाता — भारतीय जनता पार्टी के इलामी और गंधाईपुर मंडल का दो दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण शिविर इलामी गांव में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह शिविर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता इलामी मंडल अध्यक्ष बापोन सरकार एवं गंधाईपुर मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन दास ने की।

प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सरकार ने विभिन्न सत्रों को संबोधित किया।

मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन दास ने बताया कि शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठन विस्तार और आगामी रणनीतियों से अवगत कराना है। साथ ही कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त, अनुशासित और तकनीकी रूप से दक्ष बनाना भी लक्ष्य रहा। कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम् गान के साथ हुई, जिससे वातावरण में राष्ट्रभक्ति की भावना व्याप्त हो गई।

प्रशिक्षण को सात सत्रों में विभाजित किया गया था। इन सत्रों में संगठनात्मक संरचना एवं कार्य पद्धति, केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग, विपक्ष के नैरेटिव का जवाब देने की रणनीति तथा आधुनिक चुनावी तकनीकों जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों और योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया।

पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान और भाजपा की पंचनिष्ठा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।

कार्यक्रम में रूपाली दास, राज दास, सागर दास, उत्पल दास, बुबाई दास, विवेक दास, अजय दास, सुब्रत मंडल, सुमन मंडल, बिशु दास, बेटिका दास, कोरोबी दास, मधुमिता दास, पिंकी दास, दशरथ सरकार, शोष्ठी सरकार, विकास सरकार, निताई सरकार, मोतीलाल सरकार, सनथ सरकार, अंबू सरकार, पलनी हक्कानी, आस्तिक सरकार, शिशु सरकार, प्रकाश सरकार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शिविर के समापन के साथ कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Loading

पाकुड़ में भाजपा का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed