रांची : अखिल भारतीय पूर्वसैनिक सेवा परिषद, झारखंड के प्रदेश प्रबंधन समिति के पुनर्गठन हेतु, झारखंड राज्य के सभी जिलों के पूर्व सैनिकों की एक आम सभा रांची स्थित राज्य सैनिक कल्याण निदेशालय में आयोजित की गई।
जिसमें राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एयर वाईस मार्शल एच पी सिंह , प्रदेश अध्यक्ष कर्नल अखौरी रंजन सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष कर्नल नीलांबर झा , प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय , प्रदेश महामंत्री सिद्धनाथ सिंह , प्रदेश संगठन मंत्री रवि रंजन दुबे एवं रंजन कुमार सिंह , प्रदेश सचिव चुन्नू कुमार सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे । आमसभा का शुभारंभ भारत माता की वंदना , माल्यार्पण , पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ ।
सर्वप्रथम प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय आम सभा में विषय प्रवेश कराया और प्रदेश समिति द्वारा विगत कार्यकाल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया । निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कर्नल अखौरी रंजन सिन्हा ने वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत करते हुए अपना अध्यक्षीय भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने संगठन के विभिन्न उपलब्धियों एवं रचनात्मक कार्यों का उल्लेख किया ।
राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एयर वाईस मार्शल एच पी सिंह के निर्देशन में प्रदेश प्रबंधन समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया आरंभ हुई । इस दौरान कर्नल नीलांबर झा को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया । साथ ही कर्नल अखौरी रंजन सिन्हा से प्रदेश संरक्षक के दायित्व का आग्रह किया गया , जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया ।
राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एयर वाईस मार्शल एच पी सिंह ने दोनों के चयन को अनुमोदित किया एवं अपनी ओर से बधाई दी।
उधर पी ओ सिद्धनाथ सिंह को सर्वसम्मति से महामंत्री चुना गया । प्रदेश कोषाध्यक्ष के लिए अजय विश्वकर्मा का नाम सर्वसम्मति से पारित हुआ ।
नवगठित प्रदेश समिति के चयनित पदाधिकारियों का नाम इस प्रकार है।
प्रदेश संरक्षक : कर्नल अखौरी रंजन सिन्हा
प्रदेश अध्यक्ष : कर्नल नीलांबर झा
प्रदेश उपाध्यक्ष : पी ओ वरुण कुमार
प्रदेश उपाध्यक्ष : पी ओ राजेश पाण्डेय
प्रदेश महामंत्री : पी ओ सिद्धनाथ सिंह
प्रदेश सचिव : सी पी ओ चुन्नू कुमार
प्रदेश संगठन मंत्री : हवलदार रवि रंजन दुबे
प्रदेश संगठन मंत्री : हवलदार रंजन कुमार सिंह
प्रदेश कोषाध्यक्ष : हवलदार अजय कुमार विश्वकर्मा।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महामंत्री सिद्धनाथ सिंह ने किया।