Bihar:-सर्वोदय विकास विद्यालय फुलकिया, कल्याणपुर के प्रांगण में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 में चयनित छात्रों के सम्मान एवं विदाई का भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों की भारी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में सर्वोदय विकास शिक्षा एवं कल्याण मेमोरियल ट्रस्ट फुलकिया कल्याणपुर के अध्यक्ष मदन मोहन चौधरी तथा राम बहादुर चौधरी उर्फ़ चन्दन जी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विशिष्ट अतिथियों में डॉ. दिनेश चंद्र दुबे, जिला परिषद सदस्य दुर्गेश सिंह, सेवानिवृत बैंक प्रबंधक अरविंद चौधरी, विपिन सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रिंसिपल नवल किशोर चौधरी ने की, जबकि मंच संचालन आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं युवा समाजसेवी हरिमोहन सिंह ने किया।
विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद अतिथियों द्वारा नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 में सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों —
माधव कुमार, अनाया कुमारी, कुणाल शाह, आर्यन राज, माही सिंह, वैभव कुमार और अनामिका कुमारी — को सम्मानित किया गया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।
कार्यक्रम में जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन एवं जयंती डांस एकेडमी की महिला कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
समारोह में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएँ एवं उनके अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम की सफलता में मनोज चौधरी, राजेश कुमार, सुधांशु शेखर, रोहित कुमार, नीतू चौधरी आदि का योगदान सराहनीय रहा।