जमशेदपुर : आम आदमी पार्टी ( आप ) के कोल्हान प्रभारी विनोद सिंह ने झारखंड प्रदेश प्रभारी सुशील सिंह के निर्देश पर विभिन्न पदों पर निम्न लोगों को नियुक्त किया है। जानकारी में बताया गया कि शंभू सिंह गांधी को कोल्हान का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि अश्विनी माथन को सचिव तथा संतोष राव को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।
कोल्हान प्रभारी विनोद सिंह ने कहा कि नई नियुक्तियों से संगठन कोल्हान में मजबूत होगी । पार्टी के शीर्ष नेताओं जैसे अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह तथा मनीष सिसोदिया आदि के विचारों को पूरे कोल्हान में जन – जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी राजनीति को आगे बढ़ाना आप पार्टी का मुख्य मकसद है।
झारखंड प्रदेश प्रभारी सुशील सिंह ने भी इन नियुक्तियों का स्वागत किया है । उन्होंने नए पदाधिकारियों से अपील की है कि वे पार्टी के मूल सिद्धांतों — स्वराज, सच्चाई और सेवा के साथ पूरी निष्ठा से काम करें। उन्होंने भरोसा जताया कि नये मनोनीत साथी जनता के अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।