Views: 243
0 0
अनुमान:सर्वाधिक रक्त संग्रह करने में ब्रह्माकुमारीज का...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

अनुमान:सर्वाधिक रक्त संग्रह करने में ब्रह्माकुमारीज का नाम होगा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

जमशेदपुर : 24 अगस्त 2025 इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया , कारण ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा भारत और नेपाल में एक साथ विशाल रक्तदानशिविर आयोजित की गई।जमशेदपुर के यूनिवर्सल पीस पैलेस, मरीन ड्राइव, सोनारी में सैकड़ों लोग एकत्र हुए और रक्तदान के माध्यम से जीवन का उत्सव मनाया।आज इस आयोजन में कुल 111 लोगों ने…

अनुमान:सर्वाधिक रक्त संग्रह करने में ब्रह्माकुमारीज का नाम होगा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
Read Time:4 Minute, 24 Second
अनुमान:सर्वाधिक रक्त संग्रह करने में ब्रह्माकुमारीज का नाम होगा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

जमशेदपुर : 24 अगस्त 2025 इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया , कारण ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा भारत और नेपाल में एक साथ विशाल रक्तदानशिविर आयोजित की गई।
जमशेदपुर के यूनिवर्सल पीस पैलेस, मरीन ड्राइव, सोनारी में सैकड़ों लोग एकत्र हुए और रक्तदान के माध्यम से जीवन का उत्सव मनाया।आज इस आयोजन में कुल 111 लोगों ने रक्तदान किया। यह अभियान ब्रह्माकुमारीज़ की पूर्व प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणी जी की पावन स्मृति में आयोजित की गई ।
गौरतलब हो कि दादी जी 25 अगस्त 2007 को अपना नश्वर शरीर त्याग दी थी। उनके 18वें स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस मानवसेवा के महाअभियान का शुभारंभ किया गया।
उद्घाटन समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसे विशिष्ट अतिथियों और ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा संपन्न किया गया।


कार्यक्रम में बी.के. अंजू दीदी, निदेशिका, ब्रह्माकुमारीज़, जमशेदपुर , डॉ. प्रत्यूष, सीनियर रजिस्ट्रार, आपातकालीन विभाग, टीएमएच , श्री ज्वेलर्स के स्वामी अशोक अग्रवाल,
बी.के. संजु दीदी, केंद्र प्रभारी, कदमा समेत अन्य उपस्थित थे। इसके आलावे प्रसिद्ध व्यवसायी एवं समाजसेवी दीपक भलोटिया , जया डोकानिया, लायंस क्लब इंटरनेशनल के अध्यक्ष अशोक खंडेलवाल , मारवाड़ी महिला मंच की अध्यक्ष रानी अग्रवाल, गुजराती सनातन सहेली की अध्यक्ष विनीता साह , इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष सिस्टर एग्नेश बोयल, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती लता अग्रवाल आदि गणमान्य अतिथियों ने स्वयं भी रक्तदान कर इस पुनीत कार्य को समर्थन दिया।
ब्रह्माकुमारीज़ निदेशक, कोल्हान क्षेत्र, जमशेदपुर ने कहा कि
“पहली बार किसी संस्था द्वारा ऐसा अनूठा अभियान निकाला गया है जो न केवल भारत बल्कि नेपाल को भी जोड़कर विश्व में एकता और रक्तदान का संदेश पहुँचा रहा है। रक्त अमृत के समान है और इस अमृत से अनेकों लोगों को नई जिंदगी दी जा सकती है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आज का यह अभियान गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करेगा।”

अनुमान:सर्वाधिक रक्त संग्रह करने में ब्रह्माकुमारीज का नाम होगा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज


डॉ. प्रत्यूष सीनियर रजिस्ट्रार आपातकालीन विभाग, टीएमएच ने कहा कि यहाँ आना और ब्रह्माकुमारीज़ के दिव्य वातावरण का अनुभव करना मेरे लिए अत्यंत सुखद है। मुझे बहुत हर्ष है कि मैं यहां गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के इस महान अभियान का हिस्सा हूँ। चिकित्सा सेवा और आध्यात्मिकता का यह संगम वास्तव में हृदय को छू लेने वाला है।


श्री ज्वेलर्स के मालिक – अशोक अग्रवालने कहा कि
यह ब्रह्माकुमारीज़ की बहुत सुंदर पहल है। रक्तदान तो कई जगह होते हैं , पर यहाँ रक्तदान अभियान में हमें एक दिव्य आध्यात्मिकता और एकता का अनूठा अनुभव हुआ। हमारा पूरा दल ब्रह्माकुमारीज़ के साथ खड़ा है।
पूरा दिन जमशेदपुर के लोग उत्साहपूर्वक आते रहे और सैकड़ों लोगों ने रक्तदान किया।
यह पूरा आयोजन आत्मीयता, सकारात्मकता और आध्यात्मिकता से ओतप्रोत रह।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports