Skip to content

पाकुड़ में जनता दरबारआयोजित,उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

Views: 22
0 0
Read Time:1 Minute, 45 Second
पाकुड़ में जनता दरबारआयोजित,उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

पाकुड़।आम जनमानस की समस्याओं के समाधान एवं त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया।

जनता दरबार में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने सभी आवेदकों की समस्याओं को एक-एक कर सुना और आश्वस्त किया कि प्राप्त सभी शिकायतों की जांच कराते हुए शीघ्र समाधान किया जाएगा।

जनता दरबार के दौरान जमीन से संबंधित मामलों, आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ी समस्याओं तथा विभिन्न विभागों से संबंधित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों की भौतिक जांच कर यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के भीतर प्रतिपुष्टि (रिपोर्ट) उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि शिकायतों के निष्पादन की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रांची में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’: मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना ‘अनन्या पांडे’ बुलाने पर पलक तिवारी ने बनाया मुंह: **जान्हवी कपूर का बॉस लेडी लुक, करीना कपूर बिना मेकअप के दिखीं नैचुरल ब्यूटी – देखें तस्वीरें **IPL 2025: कोलकाता और बेंगलुरु के बीच रोमांचक ओपनिंग मुकाबला, KKR ने बनाए 155/6 झारखंड में बदला मौसम: तेज हवा, वज्रपात और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रांची बंद: सिरमटोली फ्लाईओवर पर रैंप निर्माण के विरोध में आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन लातेहार में “e-KYC सप्ताह” का आयोजन, लाभुकों के लिए अनिवार्य e-KYC प्रक्रिया शुरू Virat Kohli: टी20 के बाद वनडे से भी संन्यास लेंगे विराट कोहली? पाकिस्तान अपनी नाकामी का दोष दूसरों पर मढ़ रहा:दुनिया जानती है आतंक का केंद्र कहां देशभर में होली के बीच जुमे की नमाज अदा:बिहार में सड़क पर नमाज,