बिजयबाध गांव में फूलो झानो आशीर्वाद अभियान की प्रगति का निरीक्षण

बिजयबाध गांव में फूलो झानो आशीर्वाद अभियान की प्रगति का निरीक्षण

Views: 37
3 0
Read Time:1 Minute, 43 Second
बिजयबाध गांव में फूलो झानो आशीर्वाद अभियान की प्रगति का निरीक्षण
  • मुंबई टीआईएसएस से आत्मन पदाले ने किया फील्ड विजिट

जामा (दुमका):बुधवार को जामा प्रखंड अंतर्गत बिजयबाध गांव में फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के कार्यों एवं प्रगति का जायजा लेने के लिए मुंबई स्थित टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) से आत्मन पदाले ने फील्ड विजिट किया।

निरीक्षण के दौरान आत्मन पदाले ने बिजयबाध गांव में फूलो झानो अभियान से जुड़ी लाभुक दीदियों से मुलाकात की तथा उनके द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने दीदियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके अनुभव भी जाने।

इसके पश्चात उन्होंने चिकनिया संकुल संगठन पहुंचकर वहां सभी दीदियों से संवाद किया और झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक मिनाती सिंह, जिला समन्वयक मनोज डान, ब्लॉक लीड निरंजन कुमार सिंह, आनंद हंसदा, बीएपी रूपा दत्ता, क्लस्टर समन्वयक खुशबू कुमारी, पीआरपी कुमारी शुभ्रा सहित चिकनिया क्लस्टर के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
100 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

नगर पालिका आम निर्वाचन–2026: नाम निर्देशन प्रक्रिया जारी

नगर पालिका आम निर्वाचन–2026: नाम निर्देशन प्रक्रिया जारी

वाहन जांच के दौरान कार से 40 लाख 20 हजार रुपये नकद बरामद

वाहन जांच के दौरान कार से 40 लाख 20 हजार रुपये नकद बरामद

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post