Views: 103
0 0
गोमिया में शीतलहर का प्रकोप,तापमान गिरकर 8डिग्री पर पहुंचा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गोमिया में शीतलहर का प्रकोप,तापमान गिरकर 8डिग्री पर पहुंचा

गोमिया:-प्रखंड क्षेत्र में शीतलहर का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। दो दिन से मौसम ने अचानक करवट ली है और तापमान गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ठंडी हवाओं के कारण दिनभर लोग कंपकंपी महसूस करते रहे। सुबह और शाम के समय ठंड का असर सबसे अधिक देखा गया, जिससे आम जनजीवन…

गोमिया में शीतलहर का प्रकोप,तापमान गिरकर 8डिग्री पर पहुंचा
Read Time:1 Minute, 44 Second
गोमिया में शीतलहर का प्रकोप,तापमान गिरकर 8डिग्री पर पहुंचा

गोमिया:-प्रखंड क्षेत्र में शीतलहर का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। दो दिन से मौसम ने अचानक करवट ली है और तापमान गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ठंडी हवाओं के कारण दिनभर लोग कंपकंपी महसूस करते रहे। सुबह और शाम के समय ठंड का असर सबसे अधिक देखा गया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
कड़ाके की ठंड के कारण सड़कों और बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल देखने को मिली। शाम ढलते ही लोग जरूरी काम निपटाकर जल्दी अपने-अपने घरों की ओर लौटते नजर आए। ठंड से बचने के लिए चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों में लोग अलाव जलाकर खुद को गर्म रखने का प्रयास कर रहे हैं। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को ठंड से सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
शीतलहर के चलते स्कूल को बंद कर दिया गया है। दिहाड़ी मजदूरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सकों ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने, सुबह-शाम बेवजह बाहर न निकलने और गरम पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं और आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports