Views: 119
0 0
तीन पहाड़ मंडल के नए अध्यक्ष चंदन श्रीवास्तव का भव्य...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

तीन पहाड़ मंडल के नए अध्यक्ष चंदन श्रीवास्तव का भव्य स्वागत,प्रतिनिधि आकाश शाह भी सम्मानित

बरहरवा।भारतीय जनता पार्टी की ओर से तीन पहाड़ मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष चंदन श्रीवास्तव एवं प्रतिनिधि आकाश शाह के सम्मान में आरपी विद्या विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इससे पूर्व तीन पहाड़ बैक मोड़ से सभा स्थल तक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत यात्रा निकाली गई, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक…

तीन पहाड़ मंडल के नए अध्यक्ष चंदन श्रीवास्तव का भव्य स्वागत,प्रतिनिधि आकाश शाह भी सम्मानित
Read Time:2 Minute, 13 Second
तीन पहाड़ मंडल के नए अध्यक्ष चंदन श्रीवास्तव का भव्य स्वागत,प्रतिनिधि आकाश शाह भी सम्मानित

बरहरवा।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से तीन पहाड़ मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष चंदन श्रीवास्तव एवं प्रतिनिधि आकाश शाह के सम्मान में आरपी विद्या विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इससे पूर्व तीन पहाड़ बैक मोड़ से सभा स्थल तक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत यात्रा निकाली गई, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष सागर मंडल की विदाई की गई तथा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधि का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल ने कहा कि जिले में जिन मंडलों के अध्यक्षों का चयन हुआ है, उनसे संगठन के विस्तार और मजबूती की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां सभी को उचित मान-सम्मान मिलता है।

वहीं नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष चंदन श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और संगठन को और मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन अमरेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य रणधीर सिंह, मोहम्मद हाशिम अंसारी, प्रताप राय, पंकज घोष, ललन राय, राजेश मंडल, बिंदेश्वरी यादव, कमल गुप्ता, बबलू दास, शाहिद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed